फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: ससुराल में मेरे साथ रात भर हुआ अत्याचार का वीडियो बना युवक ने लगाया फंदा

Sun, 28 Sep 2025 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पास में बाइक खड़ी मिली। पत्नी समेत सात लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चरखारी के सूपा गांव में ससुराल गए युवक का शव रविवार को पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जान देने से पहले युवक ने मोबाइल में वीडियो बनाया। जिसमें युवक कह रहा है कि उसके साथ पूरी रात अत्याचार हुआ। उसने पत्नी समेत सात लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से दोषियोंं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


कस्बा कबरई के मोचीपुरा निवासी संतराम (30) शनिवार को अपनी ससुराल कुलपहाड़ गया था। सुबह उसका शव सूपा गांव के पास पवा तिराहे पर सड़क किनारे लगे पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बारीकी से जांच की। आत्महत्या करने से पहले युवक ने मोबाइल पर एक वीडियो बनाया। जिसमें केवल आवाज आ रही है, चेहरा नहीं दिख रहा है। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसकी पत्नी पवन सात लाख की नकदी, करीब डेढ़ किलो चांदी व 80 ग्राम सोने के आभूषण लेकर मायके आ गई थी। वह उसे लेने गया तो उस पर रातभर अत्याचार किया गया।

संतराम के भतीजे श्याम सिंह ने बताया कि चाचा का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उनकी प्रताड़ना के चलते ही चाचा ने यह कदम उठाया। बताया कि दो दिन पहले चाची ने कोयला पीसकर खा लिया था और जहर खाने का नाटक किया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। चाची के कहने पर संतराम उसे मायके छोड़ आया था। शनिवार को पत्नी को लेने ससुराल गया था। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें