फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक है ये तस्वीर: श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच शव यात्रा ले जाने को मजबूर ग्रामीण, वीडियो वायरल

Thu, 10 Sep 2026 09:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच ग्रामीण शव यात्रा ले कर निकले। यही नहीं खुले मैदान में अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच अर्थी ले जाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड पनवाड़ी के टिकरिया गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वृद्ध की मौत होने पर परिजन और ग्रामीण श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच शव यात्रा लेकर निकलते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन

">http://
वायरल वीडियो टिकरिया गांव का बताया जा रहा है जहां के निवासी कल्लू अहिरवार का बीमारी के चलते निधन हो गया। जब परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए निकले तो उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव और दलदल के बीच निकलते परिजनों व ग्रामीणों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान स्थल पर अंतिम संस्कार के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ऐसे में खुले मैदान में अंतिम संस्कार करना मजबूरी बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट मार्ग पर भरे पानी के बीच अर्थी ले जाते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने श्मशान घाट तक पक्का मार्ग और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्राम विकास अधिकारी अमृता का कहना है कि टिकरिया गांव में श्मशान घाट की जगह निर्धारित है। बारिश में जहां जलभराव की समस्या है, उसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें