झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसा तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में हुआ। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
">http://
थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी देवप्रकाश अनुरागी (24) रात करीब आठ बजे बाइक से चचेरे भाई विनोद (26), भाभी सीता (22) व भतीजी शिवांशी (01) को छोड़ने रेलवे स्टेशन हरपालपुर जा रहा था। तीनों को ट्रेन से दिल्ली जाना था। रास्ते में तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार सवार अफजाल (50) और उसका बड़ा भाई इकबाल (55) निवासी शिवाजी नगर जनपद झांसी को भी चोटें आईं।