परिजन दोनों को देर तक तलाशते रहे
इसी दौरान रितेश डूबने लगा उसको बचाने के लिए आर्यन बांध में चला गया और दोनों डूब गए। परिजन दोनों को तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा।
http://
पानी में उतराते मिले शव
शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पानी में उतराते मिले। शव मिलने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। इंचार्ज थाना अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।