फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: खेत से घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित

Wed, 30 Apr 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: छात्रा से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अजनर के एक गांव में खेत से घर लौट रही आठवीं की छात्रा से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है। 27 अप्रैल की देर शाम वह खेत से घर लौट रही थी।

विज्ञापन



तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और एकांत स्थान पर ले गए। छात्रा का आरोप है कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी छात्रा खामोश रही। मंगलवार की शाम जब मां ने बेटी को उदास देखा तो कारण पूछा। तब पीड़िता ने रो-रोकर पूरी घटना बताई। देर रात पिता ने थाना अजनर पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद व प्रिंस के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें