फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: धसान नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक भाई शिक्षक तो दूसरे भाई को आज देनी थी आरक्षी भर्ती परीक्षा

Mon, 08 Jun 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार जनपद फतेहपुर के विजौली गांव निवासी है। पनवाड़ी में किराये पर रहते थे। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पनवाड़ी क्षेत्र में स्थित झारखंड धाम की धसान नदी में रविवार की रात दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। एक अन्य भाई और भतीजे को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। मरने वालों में एक भाई शिक्षक तो दूसरे भाई को सोमवार को आरक्षी भर्ती परीक्षा देना थी।
विज्ञापन


जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के विजौली गांव निवासी जीतेंद्र कुमार (33) ब्लॉक पनवाड़ी के परिषदीय विद्यालय नैपुरा में शिक्षक थे। वह पनवाड़ी में किराये का मकान लेकर परिवार समेत रहते थे। रविवार की शाम जीतेंद्र अपने भाई रंजीत (28) और राजा (32), बेटे सिद्धांत व साले दिलीप के साथ क्षेत्र के झारखंड धाम घूमने गए थे। तभी जीतेंद्र धसान नदी में बेटे सिद्धांत के साथ नहाने लगा। गहराई में फंसने पर उसने शोर मचाया तो भाई रंजीत नदी में कूद गया। इस दौरान जीतेंद्र ने बेटे को उछाल दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद रंजीत ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जीतेंद्र को बचाने के लिए छोटा भाई राजा पहुंचा तो वह भी गहराई में डूब गया। देर रात दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए। मृतक राजा को सोमवार को दूसरी पाली में आयोजित पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होना था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दो भाइयों की नदी में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें