फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: व्यापारी को गोली मारकर गोलक ले भागा चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Mon, 21 Jul 2025 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में व्यापारी को गोली मारकर चोर गोलक लेकर भाग निकला। सनसनीखेज वारदात कस्बे के मुख्य बाजार में हुई।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कस्बा कबरई के मुख्य बाजार में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक ने दुकान में बैठे व्यापारी को गोली मार दी और गद्दी से गोलक उठाकर फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तीन थानों की पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विवेक नगर निवासी महिपाल श्रीवास ने बताया कि रात करीब पौने नौ बजे वह चक्की चला रहा था जबकि उसका भाई रामकिशोर श्रीवास (45) गद्दी पर बैठा था। तभी लाल शर्ट पहने एक युवक दुकान में आया और तमंचे से रामकिशोर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद गोलक उठाकर भागने लगा। दुकान में मौजूद कर्मचारी रामकुमार ने शोर मचाया और पीछा किया। स्थानीय लोग भी दौड़ पड़े, जिससे घबराकर चोर गोलक फेंककर पांच पहाड़ी पहाड़ की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही सीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में महोबा कोतवाली, खन्ना थाना व अन्य पुलिस बल ने पहाड़ का घेराव किया, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ सका।

महिपाल श्रीवास के अनुसार गोलक में करीब 25 हजार की नकदी थी। गोली लगने से घायल रामकिशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यवेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया है। उसे पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने बाजार व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें