फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: सड़क है या गड्ढों का जाल? जर्जर और उखड़ा खिरूही मार्ग, आवाजाही में भारी परेशानी, छात्रों का प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2026 09:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba Student Protest News: कानपुर-सागर हाईवे से चिचारा बस स्टैंड होते हुए खिरूही जाने वाला पांच किलोमीटर लंबा मार्ग पिछले दो साल से पूरी तरह जर्जर और गड्ढों में तब्दील है। सड़क न बनने से नाराज छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया, जबकि पीडब्ल्यूडी ने जल्द ही मार्ग के निर्माण कार्य की बात कही है।
विज्ञापन
उखड़ी सड़क की मरम्मत न होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर चिचारा बस स्टैंड से खिरूही मार्ग दो साल से उखड़ा पड़ा है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाने से पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज चिचारा में शिक्षा ग्रहण करने वाले आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। कई बार मांग के बाद भी निर्माण न होने से परेशान छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने पीडब्ल्यूडी और डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

हाईवे पर चिचारा गांव में इंटर कॉलेज संचालित है। यहां चिचारा, कहरा, कुलकुआं, खिरूही, तिंदुही समेत आठ गांवों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। बस स्टैंड चिचारा से खिरूही मार्ग पांच किमी लंबा है जो इस समय गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क का नामोनिशान ही गायब हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। साइकिल से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र भी अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

क्रशर प्लांट व पत्थर खदान संचालित
छात्र-छात्राएं व अभिभावक कई बार सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन सड़क नहीं बनवाई गई। बृहस्पतिवार को विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर लौट रही रौनक, रक्षा, रामलली, राहुल, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र समेत 20 से अधिक छात्र-छात्राओं सड़क पर खड़े होकर विरोध जताया। बताया कि सड़क खराब है। इससे आवाजाही में परेशानी होती है।  इसी मार्ग पर क्रशर प्लांट व पत्थर खदान संचालित हैं।

खिरूही मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील
भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क उखड़ी होने से परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ गई है। कहरा गांव निवासी देवराज सिंह, अरविंद, जयवीर सिंह, राजेश आदि ने बताया कि चिचारा से खिरूही मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। हाईवे को जोड़ने वाला आठ गांवों का यही प्रमुख मार्ग है। पूर्व में विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से सड़क दुरुस्त कराए जाने की मांग की जाती है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने एक बार फिर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चिचारा से खिरूही मार्ग का निर्माण कार्ययोजना में शामिल है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग पर क्रशर व पहाड़ संचालित हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें उखड़ी हैं। सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा ताकि, लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो।  -वीके जौहरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, महोबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें