फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: संत रविदास की मूर्ति खंडित करने से तनाव, कार्रवाई की को लेकर धरना…कई थानों की फोर्स तैनात

Fri, 07 Nov 2025 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: सिजहरी गांव में अराजकतत्वों द्वारा संत रविदास की मूर्ति खंडित करने और साइन बोर्ड उखाड़ने से तनाव फैल गया है। इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सपा सांसद प्रतिनिधि व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
संत रविदास की मूर्ति खंडित करने से तनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कबरई ब्लॉक के सिजहरी गांव में संत रविदास की मूर्ति खंडित करने और साइन बोर्ड उखाड़कर फेंक दिए जाने से लोग भड़क गए। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। सपा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

सिजहरी गांव में संत रविदास का मंदिर स्थापित है। बृहस्पतिवार की रात अराजकतत्वों ने संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। साथ ही बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़कर फेंक दिया। सुबह जब लोगों ने मूर्ति खंडित देखी तो वह भड़क गए। सूचना मिलते ही एसडीएम शिवध्यान पांडेय व सीओ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रहेगा
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू की दिए हैं। दोपहर करीब 12 बजे सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के प्रतिनिधि अखिलेश वर्मा मौके पर पहुंचे और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। तनाव को देखते हुए श्रीनगर, चरखारी व कुलपहाड़ थानों की पुलिस को गांव में तैनात किया गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें