फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: शराब के नशे में गर्भवती पत्नी की हसिया से हमला कर हत्या, मासूम की गवाही पर पति गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 01:36 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा

सार

Mahoba News: पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव में शनिवार देर रात शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की हसिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और पांच वर्षीय बेटे की गवाही के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
शराब के नशे में गर्भवती पत्नी की हसिया से हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पारिवारिक विवाद और नशे की लत में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के बिजरारी गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पति ने अपनी 08 माह की गर्भवती पत्नी पर हसिया से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर किसी अज्ञात द्वारा हत्या किए जाने की मनगढ़ंत कहानी गढ़ने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर पहुंचे 05 वर्षीय मासूम बेटे की आंखों देखी गवाही और पुलिसिया पूछताछ के आगे आरोपी का झूठ बेनकाब हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

05 साल के बेटे की गवाही से खुली पोल

बिजरारी गांव निवासी हनीफ अपनी 25 वर्षीय पत्नी मनीषा मंसूरी और 02 बच्चों के साथ रहता था। शनिवार देर रात वह अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद करने लगा। जब मनीषा ने विरोध किया तो आपा खो चुके हनीफ ने पास में रखे धारदार हसिया से उसके सिर और गर्दन पर कई प्रहार कर दिए, जिससे मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद शातिर आरोपी ने 112 नंबर पर सूचना देकर झूठा दावा किया कि किसी अज्ञात शख्स ने उसकी पत्नी को मार डाला है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की, तो दंपति के 05 साल के बेटे फैजान ने पुलिस को पूरी सच्चाई बता दी।

दहेज प्रताड़ना का केस और 02.5 बीघा जमीन बेचने से उपजा था विवाद

मृतका के भाई रफीक मंसूरी निवासी चिकासी (जनपद हमीरपुर) ने बताया कि मनीषा का विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। शादी के बाद से ही हनीफ दहेज की मांग और अपनी शराब की लत को लेकर पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

नशे की लत के चलते उसने अपनी 04 बीघा जमीन में से 02.5 बीघा जमीन भी बेच डाली थी। प्रताड़ना से तंग आकर वर्ष 2024 में परिजनों ने हनीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मनीषा 09 महीने तक मायके में ही रही। बाद में आदतों में सुधार के वादे और आपसी समझौते के बाद वह वापस ससुराल लौटी थी, लेकिन पति का हिंसक व्यवहार नहीं बदला।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम

गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी हनीफ बेहद सनकी और झगड़ालू मिजाज का व्यक्ति है, जिसके चलते गांव वाले उससे दूरी बनाकर ही रखते थे। वारदात के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ, मौके की परिस्थितियों और मासूम बेटे की गवाही ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें