यूपी के महोबा जिले में थाना खन्ना के चिचारा गांव में श्रमिक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में टीनशेड के नीचे उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से तमंचा भी मिला है। युवक शराब का लती बताया जा रहा है।