फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के लिए नाम पर ऐंठता था मोटी रकम

Wed, 14 Jun 2023 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी अब्दुल वहीद उर्फ बृजभूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महोबा जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं को ठगी का शिकार बनाने वाला नटवरलाल बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शहर कोतवाली पुलिस व सर्विलांस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हरदोई, शाहजहांपुर, आजमगढ़ व सोनभद्र में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के गुसियारी गांव निवासी अब्दुल वहीद उर्फ बृजभूषण पुलिसकर्मी बनकर सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताता था और कचहरी में सुरक्षा में तैनात होने की बात कहता था। 16 अप्रैल को आरोपी ने जनपद बांदा के अजीतपारा गांव निवासी बृजमोहन प्रजापति को महोबा बुलाकर अर्दली की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने शहर कोतवाली में आरोपी बृजभूषण के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की थीं। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह व सर्विलांस प्रभारी राहुल परमार ने टीम के साथ बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड महोबा से आरोपी अब्दुल वहीद उर्फ बृजभूषण को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 42,500 रुपये, दो पुलिस के परिचय पत्र, पुलिस की वर्दी, टोपी, बेल्ट, सीटी व डोरी बरामद की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें