फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा का घोषणा पत्र ढकोसला, गुंडों का साथ छोड़ दे तो बूथ पर एक वोट भी नहीं मिलेगा

Sat, 28 Nov 2026 01:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए आरोप लगाया कि यदि सपा गुंडों का साथ छोड़ दे तो बूथ पर उसे एक वोट देने वाला भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को महोबा पहुंचे। पुराने राजमहल में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के चाचा एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के भाई गिरजाचरण राजपूत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद आयोजित शोकसभा में उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सामने पार्टी की जीत का आहवान किया।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनानी होगी। इससे 2029 में नरेंद्र मोदी को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने सपा के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि सपा कहती है कि अब गुंडई नहीं होने देंगे।

Trending Videos





अब सपा की सरकार कभी नहीं बनेगी

यदि सपा गुंडों का साथ छोड़ दे, तो बूथ पर उसे एक वोट देने वाला भी नहीं मिलेगा। गुंडों और अपराधियों के बिना सपा की सांस चल सकती है क्या? उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का मतलब गुंडागर्दी, अराजकता और महिलाओं की असुरक्षा है। प्रदेश में अब सपा की सरकार कभी नहीं बनेगी।
विज्ञापन

मेला परिसर पहुंचकर भगवान गोवर्धन जू के दर्शन किए
उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का विरोध करने वाले देश की जनता के विरोधी हैं। इंडी गठबंधन ने संविधान संशोधन को लेकर जनता को गुमराह किया। केशव मौर्य ने विधायक बृजभूषण राजपूत को अपना छोटा भाई बताया। चरखारी को बुंदेलखंड का मिनी वृंदावन और झीलों का शहर बताते हुए मिनी कश्मीर की संज्ञा दी। इसके बाद मेला परिसर पहुंचकर भगवान गोवर्धन जू के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें