महोबा के कबरई में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहदौरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। बच्ची की शिनाख्त राजकिशोर अहिरवार की आठ वर्षीय बेटी शिवानी के रूप में हुई है।