फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Murder: खेत में किसान की पीट-पीटकर हत्या, टूटी मिलीं हाथ-पैर की हड्डियां, अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट

Wed, 27 May 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पिपरी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक किसान हरनारायण की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में महोबकंठ थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में मंगलवार की रात खेत की रखवाली करने गए किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर सीओ कुलपहाड़ व थाना पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। किसान के शरीर में गंभीर चोटों के निशान मिले और पैर की हड्डियां भी टूटी मिलीं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पिपरी गांव निवासी हरनारायण राजपूत (54) करीब दस बीघा भूमि में खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस सीजन में उसने खेत पर मूंग की फसल बोई थी। उसकी रखवाली के लिए रात को वह खेत में बनी झोपड़ी में ही लेटता था। रात के समय अज्ञात लोगों ने उसकी लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि पति खेत पर सोते थे।

http://



झोपड़ी के बगल में पड़ा मिला शव

सोमवार की रात आठ बजे वह खाना खाकर खेत गए थे। मंगलवार की सुबह वह जब घर नहीं आए, तो लगा कि उन्होंंने खेत पर ही खाना बनाकर खा लिया होगा। मंगलवार की रात भी वह खाना खाने नहीं आए। आशंका होने पर पत्नी व परिजन खेत पहुंचे, तो हरनारायण का शव झोपड़ी के बगल में पड़ा मिला। शरीर में गंभीर चोटों के निशान थे। हाथ-पैर की हड्डियां भी टूटी थीं।
विज्ञापन

शरीर में गंभीर चोटों के निशान मिले
सूचना मिलते ही रात में सीओ रविकांत गोंड, एसओजी टीम और थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। सीओ का कहना है कि जांच के दौरान मृतक के शरीर में गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें