फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में बड़ा हादसा: पहाड़ पर विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट, उछले पत्थरों से दबकर दो मजदूरों की मौत, दो घायल

Sun, 31 Aug 2025 05:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

महोबा जिले में कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में पहाड़ पर खनन के लिए लगाई गई विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट होने से काम कर रहे दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे पहाड़ (खंड संख्या-चार) पर खनन के लिए लगाई गई विस्फोटक सामग्री में तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। विस्फोट से उछले पत्थरों के नीचे दबकर दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल एक मजदूर को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। बताते हैं कि खनन के दौरान बूंदाबांदी के बीच बिजली चमकने से तेज धमाके साथ विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट हो गया। एसडीएम, सीओ व दो थानोंं की फोर्स मौके पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरण श्रमिकों से काम कराया जा रहा था। इससे दो श्रमिकों की जान चली गई।

पसवारा गांव में अंकित कंस्ट्रक्शन नाम से खनन के लिए पट्टा है। पट्टा वर्ष 2024 में हुआ था, जो दस वर्ष के लिए वैध है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम को पहाड़ पर छेद करके ब्लास्टिंग के लिए विस्फोटक सामग्री लगाई गई थी। विस्फोट करने से पहले कुछ मजदूर पहाड़ से नीचे उतर कर खड़े थे, तभी बूंदाबांदी के बीच बिजली चमकी और धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस दौरान पत्थर उछलने से दबकर श्रमिक सलीम (30) व नारायण सिंह (32) निवासी मकबरई, कबरई की मौत हो गई, जबकि हसन (28) और शिवम (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर होने की वजह से हसन को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम शिवध्यान पांडेय, सीओ दीपक दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सलीम के भाई साहिल का आरोप है कि बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था। इससे दो श्रमिकों की जान चली गई। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टाधारक केशव बाबू से पूछताछ की गई है। मृतक के परिजन तहरीर देते हैं को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पहाड़ पर खनन के दौरान बिजली चमकने से ब्लास्ट होने की सूचना मिली है। इसमें दो श्रमिकों की मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। खनन का पट्टा वैध है। बारिश के दौरान पहाड़ों पर खनन के लिए रोक जैसा कोई नियम नहीं है। - आरबी सिंह, जिला खनिज अधिकारी, महोबा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें