जिले के प्रभारी मंत्री का मोबाइल फोन हैक हो गया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में साझा कर जानकारी दी। साथ ही किसी प्रकार की जानकारी एसपी को देने की बात कही। उप्र सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने सोशल मीडिया में जानकारी दी कि उनका फोन हैक हो गया है। फेसबुक पर किए पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि उनके दोनों नंबर एवं व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। यदि किसी भी तरह का कोई मैसेज आता है तो कृपया सतर्कता के साथ एसपी को सूचना दें। पोस्ट को उनके बेटे चंद्रशेखर ने शेयर किया।