Mahoba News: चरखारी से अयोध्या धाम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ गुरुवार को भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया। शुभारंभ के बाद विधायक खुद रोडवेज बस की ड्राइविंग सीट पर बैठे और करीब 800 मीटर तक बस चलाकर यात्रियों को नई सेवा की सौगात दी।
महोबा जिले की चरखारी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के चर्चित विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर अपने अनूठे अंदाज को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। विधायक ने बृहस्पतिवार को चरखारी से अयोध्या धाम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का भव्य शुभारंभ किया।