फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा कांड: पूर्व एसपी की गिरफ्तारी को गठित होगी स्पेशल टीम, कारोबारी मामले में 90 दिन से फरार चल रहे पाटीदार

Mon, 07 Dec 2020 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में फरार चल रहे पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को पुलिस 90 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। मामले के अन्य सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। फरार पूर्व एसपी की गिरफ्तारी को अब स्पेशल टीम गठित होगी।
विज्ञापन


पाटीदार पर इनाम की राशि 50 हजार की जा चुकी है। कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकात त्रिपाठी मामले में पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार फरार चल रहे हैं, जबकि पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, सिपाही अरुण यादव, व्यापारी सुरेश सोनी व ब्रह्मदत्त जेल में बंद हैं।

एसपी की गिरफ्तारी न होने पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। दो दिन पहले इनाम की धनराशि 50 हजार रुपये कर दी गई थी। भगौड़े पूर्व एसपी के थानों में पोस्टर चिपकाने की तैयारी की जा रही है। पूर्व एसपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही, लेकिन आरोपित पूर्व एसपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व एसपी की गिरफ्तारी को लेकर अब स्पेशल टीम गठित करने की तैयारी शुरू हो गई है, ताकि फरार आईपीएस को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पूर्व एसपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अफसरों से बातचीत कर स्पेशल टीम बनाई जाएगी।

ये था मामला
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सात सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को उनके गले में गोली लग गई थी और 13 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी।

मामले में मृतक के भाई रविकांत ने पूर्व एसपी, पूर्व एसओ, सिपाही व दो व्यापारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसआईटी की जांच में आत्महत्या का मामला सामने आने पर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने की धाराएं जोड़ी गई हैं। इस मामले में चार आरोपी जेल जा चुके हैं, पूर्व एसपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें