फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रकांत हत्याकांड: एसआईटी खुलासा करने के बाद छोड़ गई कई अनसुलझे सवाल

Sat, 26 Sep 2020 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मामले में आठ दिन तक जांच के बाद एसआईटी ने भले ही मामले का खुलासा कर दिया हो लेकिन कई अनसुलझे सवाल अभी तक नहीं सुलझ पाए हैं। एसआईटी ने क्रशर कारोबारी द्वारा स्वयं गोली मारकर आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है लेकिन कारोबारी ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह कोई नहीं बता पाया।
विज्ञापन


कबरई के क्रशर कारोबारी ने सात सितंबर को पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को वह बघवा खोड़ा के पास गाड़ी में घायलावस्था में मिले थे।

मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते शासनस्तर से गठित एसआईटी ने आठ दिन की जांच के बाद मामले का खुलासा कर दिया लेकिन तमाम सवाल लोगों की जुबान पर हैं। लोगों का कहना है कि सात सितंबर तक जब सबकुछ ठीकठाक था तो वीडियो वायरल करने के बाद ऐसा क्या हुआ कि इंद्रकांत डिप्रेशन का शिकार हो गए और उन्होंने खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


यदि गोली मारने के मामले में पूर्व एसपी व थानाध्यक्ष जिम्मेदार है तो उनपर अब तक क्या कार्रवाई की गई। खुलासे के दौरान जब एडीजी प्रेमप्रकाश से सवाल पूछा गया कि आत्महत्या के लिए क्या पूर्व एसपी जिम्मेदार है। तो उन्होंने मामले की जांच चल रही है कि बात कहते हुए टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें