अस्पताल में भर्ती छात्राओं का हालचाल लेते सीओ दीपक दुबे
- फोटो : amar ujala
महोबा जिले में मकरबई-कबरई मार्ग पर डहर्रा गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह छात्र-छात्राओं से भरे ई-रिक्शा को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह छात्राएं घायल हो गईं। सूचना पर एसडीएम व सीओ ने जिला अस्पताल पहुंच छात्राओं का हालचाल जाना। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
मकरबई निवासी हाईस्कूल की छात्रा नंदनी (16), रीता (17), इंटर की छात्रा छाया (12), कक्षा 11 की छात्रा मुस्कान (17), देवकी और शिवानी कबरई स्थित बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। प्रतिदिन की तरह सभी ई-रिक्शा से कॉलेज जा रहीं थीं। तभी रास्ते में डहर्रा पेट्रोल पंप के पास डंपर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।