फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Accident: चालक को झपकी आने से डीसीएम पेड़ से टकराई, 12 लोग घायल और 20 खच्चरों की मौत, झांसी रेफर

Fri, 05 Jun 2026 12:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: पिपरामाफ गांव के पास डीसीएम और पेड़ की टक्कर में टीकमगढ़ के तीन परिवारों के 12 लोग घायल हो गए, जबकि 20 खच्चरों की मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
mahoba road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में नौगांव-श्रीनगर मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डीसीएम सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चार लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसे में डीसीएम में सवार 20 खच्चरों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ के पलेरा गांव निवासी लालू (30), उनकी पत्नी रचना (28), बेटा चंदू (08), फिरोज (03) व शिवप्रीत (01), विमलेश कुमार (25), उसकी पत्नी रानी (23), बेटा प्रिंस (02) व बेटी रायना (06) और इमराज (19), उसकी पत्नी रुबीना (18) जनपद कौशांबी जनपद के कस्बा समदा में ईंट भटठे में रहकर कच्ची ईंटों की खच्चरों से ढुलाई का काम करते है।

वाहन में 30 खच्चर भी लदे थे
तीनों परिवार शुक्रवार की सुबह डीसीएम बुक कर घर लौट रहे थे। वाहन में 30 खच्चर भी लदे थे। डीसीएम चालक बॉबी निवासी ककवा आगरा चला रहा था। सुबह करीब छह बजे नौगांव मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विशाल बरगद के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी पेड़ आधा टूटकर गिर गया। दुर्घटना के बाद डीमीएम में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

करीब दो लाख का नुकसान हुआ
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चंदू, रानी, बॉबी व प्रिंस की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। घायलों ने बताया कि चालक को झपकी आने से वाहन पेड़ से टकराया। दुर्घटना में डीसीएम में सवार 20 खच्चरों की भी मौत हो गई। इससे करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह का कहना है कि सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें