फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महोबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत…दो की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 Oct 2025 11:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर महोबा के धवार गांव के पास सोमवार रात ट्रैक्टर से बाइक टकराने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल होने पर झांसी रेफर किए गए। चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के धवार गांव के पास सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

http://

बताया जा रहा है कि एक ही बाइक में चार छात्र सवार थे। मृतकों में आकाश (17) पुत्र बबलू राजपूत निवासी ब्यारजो व भरत (17) पुत्र केदारनाथ गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें