थाना पनवाड़ी के एक गांव में पशुबाड़े गई आठ वर्षीय बालिका से 70 साल के वृद्ध ने छेड़खानी करते हुए अश्लीलता कर दी। शोर शराबा मचाने पर बालिका के साथ मारपीट की। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओंं मेंं रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
http://
एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका सोमवार की शाम छह बजे बकरी बांधने पशुबाड़े गई थी। तभी गांव का वृद्ध करीम मंसूरी वहां पहुंचा और बालिका से छेड़खानी करने लगा। अश्लीलता करने पर बालिका ने शोर मचाया तो धमकी देते हुए मारपीट की। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़ पड़े। तब आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी करीम मंसूरी पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।