फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: छत पर सोता रहा परिवार, चोरों ने 22 लाख के माल पर हाथ किया साफ, सुबह नींद खुली तो उड़ गए होश

Sun, 30 May 2021 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के गौरहारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने शिक्षक दंपति के घर से 1.25 लाख रुपये समेत करीब 22 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन मकान की छत व आंगन में गहरी नींद में सोते रहे। सुबह लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन


गौरहारी गांव निवासी जीतेंद्र राजपूत व उसकी पत्नी सरकारी शिक्षक है जबकि पिता गोविंद राजपूत 70 बीघा भूमि में खेती-किसानी के साथ पिपरमेंट प्लांट चलाते हैं। शुक्रवार की रात परिजन छत व आंगन में लेटे थे जबकि गोविंद का बड़ा पुत्री आनंद शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था।

तभी चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखी नगदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर चौकी प्रभारी गौरहारी शिवरतन गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


पीड़ित गोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर मकान से 1.25 लाख रुपये के साथ पत्नी व दोनों बहुुओं के आभूषण चोरी कर ले गए। बताया कि अंगूठी, हार, जंजीर, चूड़ी, मंगलसूत्र, झुमकी समेत करीब 400 ग्राम वजन के सोने के आभूषण व एक किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें