फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बिना वैध अनुमति ले जा रहे थे 1,250 किलो विस्फोटक, पिकअप पकड़ी, चालक और सहयोगी हिरासत में

Sun, 01 Nov 2026 07:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

डायनामाइट सेल की 50 पेटियां मध्य प्रदेश से गंज पत्थर मंडी भेजी जा रही थीं। एसडीएम व सीओ ने पुलिस के साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन
1,250 किलो विस्फोट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कबरई के धरौन गांव के पास रविवार को पुलिस ने बिना वैध अनुमति मध्य प्रदेश से लाया जा रहा 1,250 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय व सीओ सिटी रविकांत गोंड ने पुलिस के साथ विस्फोटक से भरी पिकअप पकड़ी। वाहन में डायनामाइट सेल की 50 पेटियां लदी थीं जिन्हें गंज पत्थर मंडी भेजा जा रहा था। यह डायनामाइट सेल पहाड़ों में खनन कार्य के दौरान ब्लास्टिंग में प्रयोग किए जाते हैं।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप में 1,250 किलो डायनामाइट सेल लदा था। वाहन चालक मध्य प्रदेश के बदौरा गांव निवासी रामहेत और परिचालक तुलसीदास से पूछताछ कर विस्फोटक से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। जांच में सामने आया कि विस्फोटक बदौरा गांव निवासी राहुल की मैगजीन से गंज पत्थर मंडी भेजी जा रही थी। मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश में विस्फोटक ले जाने के लिए आवश्यक वैध प्रपत्र नहीं मिले। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।

चालक के पास से बरामद बिल में 7.32 मीटर सेफ्टी फ्यूज लिखे मिले लेकिन पिकअप से यह सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा पनवाड़ी स्थित मैगजीन में रखवा दिया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक बिना आवश्यक दस्तावेज के ले जाए जाने के मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पूछताछ व जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें