फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदी की कैंटीन से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाक परिसर में दीदी कैंटीन संचालित होगी। इसकी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कंधों पर होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को जीविकोपार्जन के अवसर दिलाने में शासन-प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस दिशा में बीडीओ बब्बन राय ने ब्लाक परिसर में कैंटीन संचालित करने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश शुरू की है। बीडीओ ने बताया कि ब्लाक कार्यालय में आने जाने वाले लाभार्थियों व फरियादियों को कभी-कभी काफी समय तक कार्यालय में रुकना पड़ता है। ऐसे में उन्हें जलपान के लिए भटकना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे लोगों को उचित दाम पर शुद्ध जलपान उपलब्ध कराने के लिए कैंटीन संचालित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि ब्लाक में जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन होता है। जिसमें भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को भोजन व जलपान की व्यवस्था बाहर से की जाती है। कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों में से किसी एक को सौंपी जाएगी। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर के क्षेत्र में आगे आएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें