फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंशवादी हैं कांग्रेस और सपा, भाजपा की कथनी-करनी में अंतर नहींः महेंद्र नाथ पांडेय  

Tue, 28 Nov 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी वंशवादी दल हैं। इन दोनों दलों में आम कार्यकर्ताओं को आगे आने का मौका ही नहीं दिया जाता। ऐसे में इन दलों की कथनी और करनी में अंतर है। वहीं भाजपा की कथनी और करनी एक है। भाजपा के शासन में देश तेजी से विकास कर रहा है और अब इसकी गणना विश्व के विकसित देशों में की जाने लगी है।
विज्ञापन


यह बात सोमवार को कानपुर देहात के झींझक बैलाही बाजार में सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कही। इस दौरान उन्होंने पूर्व की केंद्र और राज्य सरकारों पर देश को गर्त में पहुंचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के बाद भारत एक ऐसा देश है जिसने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। यह प्रधानमंत्री का ही जज्बा है कि डोकलम मामले में चीन को भी पीछे हटना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश को भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त कराने को संकल्पित हैं। उनके निशाने पर विरोधी दल भी रहे।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस में वंशवाद है जबकि मोदी और योगी के लिए देश की जनता ही उनका परिवार है। प्रदेश में सरकार बनने के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त थी लेकिन अब अपराधी खुद को जेल में ही सुरक्षित महसूस कर रहा है। प्रदेश की सड़कें खस्ताहाल थी लेकिन चंद महीनों के कार्यकाल में ही लोगों को इस समस्या से लगभग निजात दिलाई जा चुकी है। अंत में उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को ही जिताएं। सभा को सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक निर्मला संखवार, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक प्रमुख पति विपिन शर्मा उर्फ बब्बन ने किया। इस मौके पर दिनेश अवस्थी, श्याम सिंह सिसोदिया, देवेश कोरी, डॉ. सुभाष शर्मा, विद्या सागर त्रिपाठी, पूर्व मंत्री सतीश पाल, अशोक कुमारी राजपूत, गजेंद्र पाल, संगीता कोरी, राजेश गुप्ता, छोटे पोरवाल, आनंद वर्मा, राजू सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, केपी सिंह, राधव अवस्थी, वरूण चौबे, अनरोध दुबे, नरेंद्र सिंह, शिव कुमार, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें