फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: 14 मार्गों पर 25 घंटे के लिए रहेगा रूट डायवर्जन

Tue, 25 Feb 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महाशिवरात्रि को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जिले के 14 प्रमुख मार्ग पर रूट डायवर्जन किया है। यह रूट डायवर्जन आज मंगलवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा, जो 27 फरवरी सुबह नौ बजे तक लागू रहेगा। एसएसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। उनकी आवाजाही सुरक्षित हो, इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


इस तरह होगा रूट डायवर्जन

1. फर्रुखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो फर्रुखाबाद अंडर ब्रिज होकर जाना चाहते हैं, वह थाना चौबिया क्षेत्र के कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

2. इकदिल की तरफ से आने वाले भारी वाहन फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी कर्री पुलिया होते हुए जाएंगे।

3. बस स्टैंड से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें गुरु तेग बहादुर पुल से नहीं जाएंगी। वे चौधरी पंप से एसएसपी चौराहा, आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी कर्री पुलिया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन


4. भारी वाहन मानिकपुर मोड़ से फर्रुखाबाद की तरफ जाना चाहते हैं वह पक्का बाग अंडरब्रिज आगरा-नेशनल हाईवे के नीचे से दाहिने मुड़कर बकेवर भरथना होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन


5. लोहन्ना चौराहे से यमुना ब्रिज की तरफ भारी वाहन लोहान्ना चौराहा से साई धर्म कांटा से सराय भूपत होते हुए जाएंगे।

6. चकरनगर, उदी मोड़ की तरफ जो भारी वाहन जाना चाहते हैं वह चकरनगर से बकेवर होते हुए कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

7. काजी पंप से तीन पहिया/चार पहिया वाहन पुराना बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेंगे।

8. नौरंगाबाद चौराहा से तीन पहिया, चार पहिया वाहन साबितगंज की ओर न जा सकेंगे।

9. नया शहर से तीन पहिया, चार पहिया साबितगंज की ओर न जा सकेंगे।

10. नगर पालिका चौराहा से तीन पहिया, चार पहिया वाहन गाड़ीपुरा चौराहा की ओर न जा सकेंगे।

11. चौराहा से तीन पहिया, चार पहिया वाहन तहसील चौराहा की ओर न जा सकेंगे।

12. गाड़ीपुरा चौराहा से तीन पहिया, चार पहिया वाहन बल्देव चौराहा की ओर न जा सकेंगे।

13. सीओ सिटी चौराहा से तीन पहिया, चार पहिया वाहन राजागंज की ओर न जा सकेंगे।

14. चौपला कट से कोई भी भारी वाहन बसरेहर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें