फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 16 हजार की नौकरी के लिए भेज रहे थे महाराष्ट्र, मायूस होकर लौटे युवा

Thu, 19 Oct 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रनियां के खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें एक कंपनी ने 16 हजार रुपये में युवाओं को महाराष्ट्र भेजने की बात कही तो मायूस होकर वापस लौट गए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन विभाग के सहयोग से खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 10 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में नौकरी की आस से पहुंचे रनियां के रितिक सिंह ने न्यू एलजी इलेक्ट्रॉनिक सर्विस कंपनी में साक्षात्कार दिया। पास होने के बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने मासिक वेतन 16 हजार में महाराष्ट्र भेजने की बात कही। यह सुनकर वह मायूस होकर लौट गया। रितिक ने बताया कि 16 हजार रुपये में महाराष्ट्र के अंदर खर्च चलाना बहुत मुश्किल काम है। इस वजह से नौकरी के लिए मना कर दिया। इसी तरह रनियां के ही विशाल ने साक्षात्कार दिया तो उसने भी वेतन सुनकर महाराष्ट्र जाने से मना कर दिया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशि तिवारी ने बताया कि 250 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग किया। इसमें 112 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने चयन किया।
-
इन कंपनियों ने किया प्रतिभाग
पिपल ट्री ऑनलाइन, न्यू एल जी इलेक्ट्रॉनिक सर्विस, जेके आँटो मोबाइल, एएस वर्ड ग्रुप, जामा कार्पोरेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया, हर्बल, लाइफ केयर व अन्य कंपनियां पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें