जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीनद्रानंद गिरि राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए हर हाल में राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बनने की बात कही। राम मंदिर अयोध्या में पहले से ही था और निर्विवाद मंदिर राम जन्मभूमि में ही बनेगा। इसके लिए सभी साधु संत पहले भी एकजुट हो चुके हैं।
महामंडलेश्वर सोमवार को अंबे गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि जब-जब धर्म ठेकेदार राजनेता बन जाएंगे तो यह समस्या आएगी। धर्म के सही स्वरूप को समाज के सामने रखना चाहिए। कहा कि जिन लोगों को आगे आना चाहिए वह संकोच कर रहे हैं। इसलिए दूसरे लोग धर्म के नाम पर मनमानी कर रहे हैं।