अयोध्या में राम मंदिर को लेकर विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक बुधवार को हरिद्वार में भूपतवाला में हुई। वहीं, फैजाबाद में भी 5वें दौर की हिंदू-मुस्लिम बैठक हुई। फैजाबाद की बैठक के निष्कर्ष के बाद आज हरिद्वार में मंडल के लोग आगे की रूपरेखा तय करेंगे।
इस बैठक में कानपुर के श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर महंत जितेंद्रदास भी शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में देशभर से 40 सदस्य पहुंचे हैं। इसमें उड़ीसा से जीवन मुक्तानंदपुरी, वृंदावन के मोहनीशरण दास, ऋषिकेश से रामेश्वर दास, महाराष्ट्र से जितेंद्रानंद महाराज, हरिद्वार से गुरु पदानंदजी, मुंबई से विश्वेशानंद गिरि मौजूद हैं।
सभी ने श्रीरामजन्मभूमि पर श्रीराम मंदिर निर्माण के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का संकल्प लिया है। इसेे अब शीघ्रता से मूर्त रूप देना आवश्यक है।