फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जादुई दीवार' जहां गरीबाें काे मिल जाते हैं उनकी पसंद के कपड़े

Sun, 31 Dec 2017 08:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नेकी की दीवार
विज्ञापन
'नेकी कर द‌र‌िया में डाल' इस कहावत के बारे में ताे अापने बहुत सुना हाेगा पर हम अापकाे अाज एक एेसी जादुई दीवार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गरीबाें काे उनकी जरूरत के ह‌िसाब से कपड़े म‌िल जाते हैं। यह कुछ अाैर नहीं इंसान‌ियत का जादू है जाे गरीबाें की गर्म कपड़े की चाहत काे पूरा कर रहा है। 
विज्ञापन


महोबा के कुलपहाड़ में भीषण ठंड और शीत लहर के मौसम में नागरिकों ने एक ऐसी मुहिम शुरू की है जो अपने आप में अनूठी है। इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ के समीप नेकी की दीवार बनाकर खूंटी लगाई गई है। जिसमें लोग गर्म कपड़े टांग जाते है। इन कपड़ों को जरूरतमंद अपनी जरूरत के हिसाब से ले जाते है।
 
इस मुहिम को 'नेकी की दीवार' नाम दिया गया है। नेकी की दीवार पर एक खूंटी व हैंगर लगाकर कपड़ेे, जैकेट, पेंट, टी शर्ट, स्वेटर, बच्चाें के जूते आदि रखे गए है। यहां पर लिखा है जो आपके पास अधिक है वह यहां छोड़ जाए और जिसको जरूरत है वह समान ले जाये। इस मिशन से जुड़े लोग सामने नहीं आते हैं। उनका प्रयास यह है कि लोग स्वयं इस मुहिम से जुड़े।
विज्ञापन
  उनका कहना है कि हर घर में लोगों के पास आवश्यकता से अधिक कपड़े व अन्य सामान है, ऐसे लोग साफ एवं अच्छे कपड़ेे यहां रख सकते है। एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो परेशान तो है लेकिन किसी से मांग नहीं सकते ऐसे लोग यहां से रात में सामान ले जा सकते है। इस नई प्रकार की अनोखी समाज सेवा से जहां लोगों को कौतूहल लगता है वही लोग तेजी से इससे जुड़ रहे है।    जरूरतमंदों को राहत देने के पीछे ईरान में शुरू हुई मुहिम है। जिसमें युद्ध से तबाह ईरान में अमीर लोग भोजन सामग्री अंधेरे में एक दीवार के नीचे रख जाते थे और कपड़े दीवार में लगी खूंटियों पर टांग देते थे। यह समान जरूरतमंद ले जाते थे। उस दीवार को लोगों ने नेकी की दीवार नाम दिया। यह ऐसा काम था जिसमें लेने वाले के स्वाभिमान को ठेस नही लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें