फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी के बंद मकान से डेढ़ लाख की चोरी, सिलिंडर व बैटरी भी पार कर दी

Wed, 07 Aug 2024 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के भरथना में सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। जेवरात समेत घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कस्बा के जवाहर रोड से गायत्री नगर को जाने वाले संपर्क मार्ग किनारे स्थित सेवानिवृत एयरफोर्स कर्मी गंगासहाय का मकान है। बंद होने की वजह से चोरों ने मकान के दरवाजे का मंगलवार रात ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

विज्ञापन


अलमारी से सोने का एक हार, चांदी की एक जोड़ी तोड़ियां, इंन्वर्टर, बैटरी सहित गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियो की सूचना पर कानपुर से वापस आने पर ग्रह स्वामी ने घर के दरवाजे का ताला टूटा व अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा देखा। गंगा सहाय ने बताया कि वह दो दिन पहले घर में ताला लगाकर कानपुर स्थित आवास पर गए थे।

घर में चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। साथ ही पेंशन संबंधी कागजात भी गायब हैं। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें