फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा का पवित्र योग, कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य करेगा प्रवेश 

Wed, 31 Jan 2018 08:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक

साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण अाैर माघी पूर्णिमा एक साथ 31 जनवरी 2018 काे पड़ रहे हैं। माघ माह में माघी पूर्णिमा का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार ग्यारहवें महीने में कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य प्रवेश करता है तब माघ पूर्णिमा का पवित्र योग बनता है।




 

विज्ञापन

चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होकर अमृत की वर्षा करते हैं

2 of 4
डेमो पिक

इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होकर अमृत की वर्षा करते हैं। इसके अंश वृक्षों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों में होते हैं। माना जाता है कि माघ पूर्णिमा में स्नान दान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है।
 

विज्ञापन

माघ पूर्णिमा के दिन माघ मेले का आयोजन किया जाता है

3 of 4
डेमो पिक

माघ पूर्णिमा के दिन माघ मेले का आयोजन किया जाता है। स्नान और दान के बाद श्रद्धालु पूजा-पाठ, यज्ञ आदि करते हैं। माघ माह को बत्तीसी पूर्णिमा व्रत भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन अन्न दान और वस्त्रदान का महत्व माना जाता है।

 

विज्ञापन

पवित्र नदियों में स्नान के बाद गरीबों को भोजन करवाया जाता है

4 of 4
डेमो पिक
इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद गरीबों को भोजन करवाया जाता है। इस दिन स्नान के लिए महत्व है कि भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसी कारण से इस दिन किया गंगा स्नान मोक्ष की प्राप्ति कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें