चित्रकूट में रुका अतीक का काफिला
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में पुलिस लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण लगभग 10 मिनट तक माफिया अतीक अहमद का काफिला खड़ा रहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन वह कुछ नहीं बोला। दो बार वह है अपने बंदी वाहन के गेट तक आया लेकिन उसमें मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे लौटा दिया।
इस दौरान लगभग 20 वाहनों के बीच अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा गया। क्रॉसिंग खुलते ही चित्रकूट शहर से होते हुए काफिला प्रयागराज की ओर रवाना हो गया। उमेश पाल अपहरण कांड का फैसला आने से पहले माफिया अतीक अहमद को करीब चार साल बाद अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट किया गया है।