चित्रकूट। जेल प्रकरण में अब तक जेल अधिकारियों व मददगारों में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा जिले के कई अन्य मददगार भी रडार पर हैं। इसमें एक बैंक कर्मी व दूसरा फैक्टरी मालिक है।
इस मामले की विवेचना एसटीएफ व एसआईटी टीम कर रही है। विधायक अब्बास तो पहले से जेल में था। उसे अब कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है। उसकी पत्नी निखत, चालक नियाज के अलावा सपा नेता फराज खान व कैंटीन सप्लायर नवनीत को भी जेल भेजा गया है। जांच में आरोपी जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला व चर्चित वार्डर जगमोहन को भी जेल भेजा गया है। अब वाराणसी से शहबाज आलम की गिरफ्तारी केबाद इस मामले में दस लोग सामने आ चुके हैं।