फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेलकूद में माधुरी और रविकांत चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा समारोह के समापन हुआ। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग रविकांत व बालिका वर्ग में माधुरी चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में विजय का उतना महत्व नहीं है जितना कि प्रतिभागिता का है। विजेता छात्र, छात्राओं को प्राचार्य एवं आये हुए अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। दौड़, लंबीकूद व ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में माधुरी यादव एमए तृतीय सेमेस्टर तथा छात्र वर्ग में रविकांत बीएससी तृतीय सेमेस्टर चैंपियन रहे।
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की भी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीडा सचिव डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने वार्षिक खेल आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौरव पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें