फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बच्चों से पढ़वाई किताब, हल कराए गणित के सवाल

Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से आईं निपुण भारत मॉनिटरिंग सेल की विशेष सलाहकार ए चैतन्य लक्ष्मी ने प्राथमिक विद्यालय बिलहा, उसरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की। इसके अलावा विद्यालयों की अन्य व्यवस्थाएं भी देखी।
विज्ञापन

विशेष सलाहकार ए चैतन्य लक्ष्मी शुक्रवार सुबह बीईओ अजब सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय बिलहा पहुंची। यहां उन्होंने छात्रों के अधिगम स्तर, मध्यान भोजन की गुणवत्ता जांची। साथ ही छात्र उपस्थिति, अध्यापक उपस्थिति, एमडीएम पंजिका, पुस्तक वितरण, मासिक बैठक पंजिका देखी। बाद में बच्चों का शैक्षित स्तर जांचने के लिए किताब पढ़वाई और गणित के सवाल लगवाए।
बाद में उन्होंने बच्चों को मध्यान भोज में दी गई खिचड़ी चख कर गुणवत्ता परखी। इस दौरान विद्यालय में प्रधानाध्यापक नागेंद्र कुमार, स्वर्णा गुप्ता, विवेक कुमार, शीला देवी शिक्षा मित्र मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय उसरी, और मां वैष्णो देवी डिग्री कॉलेज में शिक्षकों के चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति सत प्रतिशत पाई। इसके बाद बीआरसी कार्यालय रसूलाबाद का भी निरीक्षण किया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह को बच्चों की उपस्थिति एवं निपुण लक्ष्य का आंकलन शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें