फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला को बेहोश कर बनाया वीडियो, बेटी से की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में किराये पर रहने वाले युवक और उसकी पत्नी को मकान मालिक के बेटे ने देर रात कमरे में घुसकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इस दाैरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। बाद में उनकी छह साल की बच्ची को छत पर ले जाकर अश्लीलता की। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पीड़ित की दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार युवक पिछले दो साल से जेके कॉलोनी में किराये पर रह रहा है। परिवार में पत्नी और छह साल की बेटी है। बीती 13 अगस्त की रात वह सभी कमरे में सो रहे थे तभी आरोपी मकान मालिक का बेटा कमरे में आया और उसे और उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उनकी बेटी को छत पर बने कमरे में ले जाकर अश्लीलता की। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी उसे वापस कमरे में छोड़कर भाग गया।

अगले दिन 14 अगस्त की सुबह वह लोग देर से उठे और सिर भारी लग रहा था। घटना के बाद से बेटी काफी डरी सहमी थी। पत्नी के पूछने पर बेटी ने रो रोकर आपबीती बताई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें