अमर उजाला कानपुर की खास प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में इस बार झांकियों का रेला देखने को मिलेगा। देशभक्ति के रंग में सराबोर थीम पर शहर के 50 से ज्यादा स्कूलों की झांकियां रैली में शामिल होंगी। कई स्कूलों ने तो झांकियों की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को झांकियों की थीम और उसकी तैयारियों की जानकारी के लिए फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में दो दर्जन से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपलों और उनके प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग हुई। सभी ने रैली को और बेहतर बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की सहायक लेखाधिकारी नम्रता सिंह ने स्कूलों की ओर से आए प्रतिनिधियों से झांकियों की थीम पर चर्चा की। सुझाव दिया कि झांकियों की थीम नई और प्रेरणादायी हो। वर्षों पुरानी थीम के बजाय विकसित भारत की तस्वीर पेश करने वाली झांकियां तैयार की जाएं। इस पर स्कूलों ने झांकियों की थीम फाइनल की।
आप भी लाएं झांकी, पाएं 31 हजार का इनाम
आप भी ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में अपनी झांकी शामिल कर सकते हैं। तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर आने वाली झांकी को 31 हजार, दूसरे स्थान पर 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली झांकी को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। अगर आप भी अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो 14 अगस्त तक 08392949440 या 9336200355 पर रजिस्ट्रेशन करा लें।
इन स्कूलों के प्रिंसिपल व प्रतिनिधि हुए शामिल
जीआईसी चुन्नीगंज के प्रिंसिपल रामपाल सिंह राजपूत, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कालेज सुंदर नगर से अनीता अवस्थी, सुभाष स्मारक इंटर कालेज साकेतनगर से सुबोध कुमार शर्मा, आर्य कन्या इंटर कालेज की संतोष अरोड़ा, आर्य कन्या इंटर कालेज से डॉ. गिरीश मिश्रा, गुरुनानक इंटर कालेज से डॉ. मनप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, हीरालाल खन्ना इंटर कालेज से अजय पाठक, सेंट फ्रांसिस इंटर कालेज से एसके त्रिपाठी, एमजीजीएस हायर सेकेंडरी स्कूल से डॉ. प्रत्यूष राज शुक्ला, एसएन सेन इंटर कालेज से नीतू गौर, बीएनएसडी इंटर कालेज बेनाझावर से एसएस द्विवेदी, केडीकेएल शास्त्री इंटर कालेज से केके बाजपेई, कैंब्रिज इंटर कालेज से गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
डांस का ऑडिशन आज
डांस करने का हुनर है तो आपके लिए शानदार मौका है। आज दोपहर 12 बजे से फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में डांस कानपुर डांस का ऑडिशन होगा। डांस की थीम ‘देशभक्ति’ रखी गई है। इसमें हर उम्र के लोग पार्टिसिपेट कर सकते हैं। दो अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिताएं होनी हैं। पहला वर्ग सोलो (एकल) का होगा और दूसरा ग्रुप का। ग्रुप डांस में कम से कम दो प्रतिभागियों की टीम होनी चाहिए और अधिक से अधिक आठ प्रतिभागियों की टीम। ऑडिशन में शामिल होने के लिए आप भी अपना रजिस्ट्रेशन बिना किसी शुल्क के करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 8858329121 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 13 अगस्त को होना है। फाइनल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 3000, दूसरे स्थान हासिल करने वाले को 2000 और तीसरा स्थान वाले प्रतिभागी को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
फैंसी ड्रेस में भाग लेने का मौका
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से 8 साल तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इस बार की थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज ऑप्शन पर जाएं और टाइप करें fancy फिर स्पेस देते हुए बच्चे का नाम लिखें फिर स्पेस देते हुए उम्र इसके बाद स्पेस के साथ माता, पिता का नाम और भेज दें 08858329121 पर। इसमें तीन बेस्ट और सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 12 अगस्त को होनी है।