फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में टला बड़ा रेल हादसाः आउटर पर रोकी गईं ट्रेनें, लखनऊ व कानपुर रूट प्रभावित

Mon, 19 Nov 2018 11:51 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी
विज्ञापन

यूपी के उन्नाव जिले में एक बार फिर उन्नाव-सोनिक के मध्य रविवार देर रात रेल पटरी के चटकने से कानपुर-लखनऊ रूट प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया। रेल पटरी चिटकने से साबरमती एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेन प्रभावित थी। लखनऊ व कानपुर के बीच बीते 15 दिन में तीसरी बार पटरी टूटने की घटना सामने आयी है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात पेट्रोलिंग कर रहे रेल पथ कर्मी रमाकांत की नजर फैक्चर पटरी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। लखनऊ आ रहीं ट्रेनों को उन्नाव स्टेशन पर रोका गया। इंजीनियर रेल पथ को घटना की जानकारी दी गई। डाउन मेें साबरमती, मरुधर सहित आधा दर्जन ट्रेनों को गंगाघाट, मगरवारा व उन्नाव स्टेशन पर रोका गया। दो मालगाड़ियां कानपुर आउटर ही पर रोक दी गईं।

ट्रैक को जांचने जूनियर इंजीनियर रेल पथ प्रेम राज मीना ने बिना देरी के कार्य शुरू कराया। यहां से ट्रेन को करीब सवा घंटा बाद कॉशन से गंतव्य को रवाना किया गया। ट्रैक मरम्मत का कार्य आज सुबह तक जारी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें