फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से चलेगी लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस, छह से गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का संचालन

Fri, 02 Oct 2020 12:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस को पांच अक्तूबर से रोज चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस का संचालन छह अक्तूबर से शुरू होगा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05205 जबलपुर के लिए लखनऊ से पांच अक्तूबर से रोजाना शाम साढ़े पांच बजे चलेगी।

शाम 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। बांदा रात 10:25 बजे पहुंचेगी। चित्रकूट धाम रात पौने 12 बजे और जबलपुर दूसरे दिन सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन छह अक्तूबर को जबलपुर से रात 8:50 बजे चलेगी। चित्रकूट देर रात 1:50 बजे पहुंचेगी। पांच मिनट बाद छूटेगी।

बांदा सुबह 3:50 बजे, कानपुर सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी। लखनऊ सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। जनरल श्रेणी के तीन, स्लीपर श्रेणी के 12, एसी थर्ड तीन कोच और एसी सेकेंड का एक कोच होगा। ट्रेन नंबर 02589 गोरखपुर से हर मंगलवार को सुबह 6:35 बजे चलेगी। कानपुर दोपहर 1:17 बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी।
विज्ञापन


उरई, झांसी, भोपाल, नागपुर, रामगुंडम, काजीपेट दिन दोपहर तीन बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02590 सिकंदराबाद से हर रविवार को सुबह 7:20 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह सवा आठ बजे कानपुर आएगी। पांच मिनट बाद छूटेगी और गोरखपुर दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी। इसमें चार जनरल श्रेणी, एक एसी सेकेंड, चार एसी थर्ड और 11 स्लीपर कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें