फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखनऊ ने कानपुर ब्लू गर्ल्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
गेंदबाज अनुपम की बाल पर क्लीन बोर्ड ​हो गयी लखनऊ टीम की दिव्यानी।   - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तृतीय डॉ. गौर हरि सिंहानिया स्मारक राज्यस्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ गर्ल्स ने कानपुर ब्लू गर्ल्स की टीम को पांच विकेट से हरा दिया।

जीत के साथ ही लखनऊ गर्ल्स ने फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। अब फाइनल में लखनऊ गर्ल्स का सामना कानपुर रेड की टीम से रविवार को सुबह सात बजे से होगा।

जरीब चौकी स्थित कमला क्लब मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर ब्लू गर्ल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.3 ओवर में 88 रन पर आउट हो गई। टीम से अंजली ने सर्वाधिक 25 रन व अनुष्का ने 16 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


गेंदबाजी में संध्या यादव ने चार, अंशु तिवारी ने तीन, काजल, सोनाली व तनु सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ गर्ल्स की टीम ने 25.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


जीत में देवयांशी ने 24 व अनवेशा ने 20 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में दीक्षा कुशवाहा ने तीन, सौम्या पाल व अनुपम राजपूत ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच संध्या यादव को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें