फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखनऊ ने कानपुर की टीम को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डाॅ. गौरहरि सिंहानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स टी-20 लीग में कानपुर देहात, लखनऊ और बरेली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में कानपुर देहात ने आयुष के 85 रन की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में उन्नाव की टीम रोहित धवन के 51 रन के बावजूद आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। कानपुर देहात की ओर से राम सिंह ने तीन और इंद्रभूषण साहू ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


इसी तरह किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय कॉलेज मैदान पर दूसरे मुकाबले में कानपुर ने अंकुर पांडेय के 56 रन की बदौलत आठ विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने मयंक के 77 की मदद से 19.2 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। लखनऊ की ओर से विनीत सिंह ने तीन और एसएफ आलम ने दो विकेट लिए।

वहीं, एसआरएमएस कॉलेज मैदान पर तीसरे मुकाबले में बरेली ने शादाब के 51 और कप्तान राहुल कपूर के 43 रन की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीलीभीत की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 117 रन ही बना सकी। राजेश गंगवार ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। बरेली की ओर से डॉ. हरित कुमार, अभिषेक द्विवेदी और नाजिम खान ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें