फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधीक्षक को धमकाने के आरोपी एलटी का हुआ स्थानांतरण

Thu, 19 Mar 2026 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। नगर स्थित सीएचसी में अधीक्षक व एलटी के बीच छिड़ी रार को खत्म करने के लिए सीएमओ ने एलटी का स्थानानंतरण कर दिया था। इससे पहले सीएचसी अधीक्षक ने एलटी पर परिसर में शराब पीने व धमकाने का आरोप लगाकर कार्यमुक्त कर दिया था।
विज्ञापन

डेरापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने कुछ दिन पहले सीएमओ को एक पत्र लिखने के साथ थाना में तहरीर भी दी थी। अधीक्षक ने पत्र में आरोप लगाया था कि निरीक्षण के दौरान उनको एलटी अमित गौतम ड्यूटी के दौरान परिसर के एक कमरे में शराब पीते हुए मिले थे। डॉक्टरी करवाने के लिए कहने पर एलटी उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले थे।
इसके साथ ही उन्होंने एलटी के कार्य में रुचि न लेने व दस्तावेज तैयार करने में सहयोग न करने और छुट्टी के बावजूद भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए कार्यमुक्त भी कर दिया था। तब से एलटी अमित कुमार सीएमओ कार्यालय में संबद्ध थे। वहीं एलटी अमित गौतम ने सीएचसी अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। साथ ही बेवजह परेशान करने के लिए झूठे आरोप लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुधवार को एलटी अमित गौतम काे डेरापुर सीएचसी से रसूलाबाद सीएचसी स्थानांतरण किया गया है। उन्हें तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।सीएचसी अधीक्षक की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें