फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी थीं दो लाशें, लड़की के हाथ पर लिखा था-‘हम दोनों को साथ ही जलाना’

Thu, 02 Nov 2017 07:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते सफीपुर कोतवाल अरुणदेव द्विवेदी
विज्ञापन
आम के बाग में प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। लड़की के हाथ पर लिखा था ‘हम दोनों को साथ ही जलाना’। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

उन्नाव सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरुधरी गांव निवासी बेचेलाल रैदास की बेटी नीलम (20) का प्रेम प्रसंग हरदोई के माधवगंज थानाक्षेत्र के बघौड़ा निवासी राजेंद्र प्रताप के बेटे विश्वनाथ प्रताप गौतम (21) से चल रहा था। दोनों विवाह भी करना चाहते थे। लेकिन परिवार के लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बेचेलाल ने बताया कि नीलम सोमवार को बुखार व सिर दर्द की दवा लेेने सीएचसी गई थी। सोमवार शाम नीलम ने फोन कर बताया कि देर अधिक होने से वह सफीुपर के झब्बूखेड़ा निवासी मौसा शिवनंदन के घर रुक जाएगी। मंगलवार दोपहर नीलम ने फिर फोन किया कहा कि सफीपुर टेंपो अड्डे के निकट कपड़े की दुकान आई है। वापस मौसा के घर चली जाएगी। 
उधर हरदोई के माधौगंज बघौड़ा निवासी राजेंद्र प्रसाद गौतम ने बताया कि विश्वनाथ सोमवार को पिता से दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। चचेरा भाई अमर उसे बस स्टैंड तक छोड़ने गया था।  मंगलवार दोपहर पिता ने विश्वनाथ के मोबाइल फोन किया तो उसने बताया दो घंटे में दिल्ली पहुंच जाऊंगा। उसके बाद से विश्वनाथ का मोबाइल बंद जाने लगा।
विज्ञापन

 बुधवार सुबह लोगों ने सफीपुर-परियर मार्ग पर बस्ती से एक किमी दूर लिंक मार्ग पर सफीपुर निवासी रामलाल के बाग में युवती का दुपट्टे से व युवक का स्कार्फ से शव लटकते देखा। सीओ कुंवर बहादुर सिंह, कोतवाल अरुण देव द्विवेदी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी एसपी को दी। एसपी पुष्पांजलि ने घटनास्थल की जांच की। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें