फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदा लगाकर 'एक दूजे के हुए दीपू-क्रांति', सुबह लाशें देखकर मचा हड़कंप

Sat, 31 Mar 2018 02:59 PM IST
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
क्रांति-दीपू की फाइल फोटो, पेड़ के नीचे दोनों की लाशों पर रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में शनिवार तड़के पेड़ से लटकी प्रेमी जोड़ों की लाशें देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में चर्चा थी कि दोनों के बीच किशोरावस्था से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी करने को लेकर प्रेमी युगल द्वारा परिजनों पर दबाव भी बनाया गया लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। इसी को लेकर दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। दोनों परिवारों के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत हुई पर बात नहीं बनी। इसी कारण नाराज होकर दोनों ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

 

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रिहुआ, बनगवां में बीती रात घर से निकले धर्म पाल बहेलिया के बेटे दीपू (18) पुत्र  और मंगू लाल बहेलिया की बेटी क्रांति (18)  ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह करीब आठ बजे तब हुई जब ग्रामीण उधर से गुजरे। पेड़ पर लटके दो शवों को देखकर हड़कंप मच गया। इस बीच परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। आनन-फानन दोनों के शव नीचे उतारे गए। शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना को लेकर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि बीती रात बबूल के पेड़ की एक डाल पर दोनों ने फांसी लगा कर खुदकशी की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग का है। दो शवों के मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राठौड़ किरीट कुमार, उपलीलाधिकारी तिर्वा ओमप्रकाश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी मोनिका यादव, तहसीलदार महेंद्र सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुचीं। गांववालों की मानें तो दीपू और क्रन्ति दोनों पानीपत में प्राइवेट नोकरी करते थे वहीं से दोनों में प्रेम प्रसंग का सिलसिला शुरू हुआ।  कुछ दिन पहले ही दोनों गांव आए थे। क्रांति की शादी किसी दूसरे से तय कर दी गई थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें