फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दो प्रेमियों’ की लाश का अंतिम संस्कार पुलिस ने रोका, अब होगा पोस्टमार्टम

Tue, 22 Nov 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लड़का-लड़की की मौत के संबंध में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘दो प्रेमियों’ की लाश का अंतिम संस्कार पुलिस को बिना बताये किया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मामला फतेहपुर के हुसैनगंज रेहरा गांव का है। 
विज्ञापन


मरने वाली लड़की कमला (14) रेहरा गांव निवासी रामबाबू की बेटी थी। मरने वाला लड़का बजरंगी विश्वकर्मा (24) संतराम का बेटा था। रामबाबू का कहना है कि बेटी की मौत सोमवार शाम बीमारी से हुई है। हालांकि कौन सी बीमारी थी, कितने दिन से थी यह नहीं बता सके। उधर बजरंगी के परिजनों का कहना है कि बजरंगी कल खेत में गया था। वहीँ से पता चला कि जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। एसपी रामकिशोर ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट के बाद ही दोनों की मौत का कारण पता चल पायेगा। प्रेम प्रसंग के बिंदु पर इस घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें