फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवारी चौराहे पर रविवार रात बकरी कारोबारी को गोली मारकर बदमाश डेढ़ लाख रुपए लूट ले गए। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
बकरी कारोबारी हबीब रेवारी खुर्द के निवासी हैं वह कल सुबह कानपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे वहां से उन्हें कालपी में बकरियों की खरीदारी करनी थी तबियत खराब होने पर रविवार की रात वह रोडवेज बस से गांव के लिए वापस लौट आए।
बस से रेवारी चौराहे पर उतरते समय इन पर दो गोलियां चलाई गईं एक गोली जांघ के नीचे और दूसरी जांघ में लगी लहूलुहान हालत में हबीब के गिरते ही तीन बदमाश करीब आए और रुपयों से भरा बैग लेकर पैदल ही भाग निकले।
कारोबारी को राहगीरों की मदद से गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची कल्याणपुर थानेदार एमएन अंसारी का कहना है कि लूट व रंजिश दोनों बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।